फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार दिन सुविधाओं से वंचित रहे लोग, 48 घंटे कटे रहे देश-दुनिया से

Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बगहा में अभी भी जगज जगह पुलिस तैनात ।पुलिस
विज्ञापन
सोमवार को धार्मिक यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद हुआ था उपद्रव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जनपद से सटे बिहार के बगहां में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आम जनमानस को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। इंटरनेट बंद होने से 48 घंटे तक लोग देश-दुनिया से कटे रहे।
सोमवार की शाम धार्मिक यात्रा को एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजरने को लेकर हुए विवाद के बाद बगहां नगर के लोगों को तीन दिन तक दुश्वारियां उठानी पड़ीं। नगर निवासी फकरूद्दीन, नंदकिशोर, जयहिंद, मनीष कुमार, रामनरेश यादव, अलीशेर अली, तबरेज आलम, सिद्धार्थ गुप्ता आदि ने बताया कि सोमवार की शाम के बाद अचानक माहौल बदल गया। दुकानें बंद हो गईं। सब्जी, दूध सहित रोजमर्रा का सामान नहीं मिला। लोग घरों में कैद हो गए। 20 से ज्यादा निजी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

इनका कहना था कि यातायात प्रभावित हुआ। इलाज के लिए लोग अस्पताल नहीं जा पाए। इंटरनेट बंद होने से नगर के लोग बाकी दुनिया से कट गए। बाहर गए लोग अपनों के कुशलक्षेम नहीं जान पा रहे थे। अनहोनी की आशंका से लोग सहमे रहे।
बृहस्पतिवार को स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बगहां मुख्य चौक, नवकी बाजार, गुदड़ी बाजार, चित्रांगदा सिनेमा चौक सहित अन्य बाजार व दुकानें खुलीं। लोगों ने कहा कि इस तरह के बवाल से दोनों पक्षों के आम लोगों को ही नुकसान उठाना पड़ा।

धार्मिक यात्रा का मेला लगता है बगहां थाना परिसर में
काफी समय से धार्मिक यात्रा का आयोजन होता है। बगहां नगर के मुहल्लों में कई जगह आयोजन होता है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शाम को बगहा नगर थाना परिसर में पहुंचते हैं और वहां मेला लगता है। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है, लेकिन सोमवार को हुए इस बवाल के बाद इसमें विघ्न पड़ गया ।
विज्ञापन



पुराना विवाद तो नहीं, इस घटना की पृष्ठभूमि में
लोगों में यह भी चर्चा है कि बीते दिनों में प्रशासन की रोक के बावजूद दो बजे रात्रि में एक धार्मिक जुलूस निकाला गया था। इसे रोकने गए एसडीपीओ के साथ अभद्रता की गई थी। इस मामले में 48 नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। लोगों में यह चर्चा है कि इसी के बाद इस धार्मिक यात्रा में खलल डालने की नींव पड़ गई थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें