फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बद्री नारायण महाविद्यालय परीक्षा केंद्र निरस्त, आज से यूएनपीजी कॉलेज में होंगी परीक्षाएं

Tue, 07 May 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले कुशीनगर के कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ हुई मारपीट के बाद डीडीयू प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बद्री नारायण महाविद्यालय, पडरौना परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। इस केंद्र पर होने वाली परीक्षाएं मंगलवार से उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना में होंगी। दो दिन पहले कॉलेज में छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के बाबू विष्णु प्रताप सिंह स्मारक महाविद्यालय बभनौली बरवा बाजार के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल गायघाट में संचालित बद्री नारायण महाविद्यालय को बनाया गया था। आरोप है कि शनिवार सुबह परीक्षा देने के बाद कॉलेज का गेट बंदकर शिक्षकों ने रामकोला थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी अभिषेक जायसवाल और मंसाछापर गांव निवासी मुकुंद जायसवाल की पिटाई कर दी थी। दोनों परीक्षार्थी कैंपस में अचेत हो गए थे। पुलिस ने घायल छात्र के पिता की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक समेत पांच नामजद और बीस अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीडीयू के कुलसचिव ने यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता त्रिपाठी को पत्र भेजकर तीन शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का निर्देश दिया था। सोमवार को इन्हीं की देखरेख में परीक्षाएं हुईं। अब आगे की परीक्षाएं यूएनपीजी कॉलेज, पडरौना में होंगी।
विज्ञापन


वर्जन
परीक्षा केंद्र (531) बद्री नारायण महाविद्यालय, जंगल गायघाट, पडरौना, कुशीनगर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसको उदित नारायण पीजी काॅलेज, पडरौना, कुशीनगर में स्थानांतरित किया गया है। बद्री नारायण महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी मंगलवार से यूएनपीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचें। -डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें