फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के गांधी थे बाबा राघव दास : पीएन पाठक

Wed, 13 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में बाबा राघव दास की जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक पीएन पाठक।
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को बाबा राघव दास की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने बाबा राघव दास को पूर्वांचल का महात्मा गांधी बताकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि बाबा राघवदास का जीवन सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित था। उनकी कृतियां मानव समाज के लिए अनुकरणीय हैं। प्राकृतिक आपदा एवं अशिक्षा से संघर्ष करते हुए उन्होंने न सिर्फ शिक्षा बल्कि समाज सुधार का भी काम किया। उन्होंने पूर्वांचल में कई विद्यालय और कुष्ठाश्रम स्थापित किया। विधायक ने काॅलेज के जर्जर हो चुके तमकुही कोठी हाल के जीर्णोद्धार के लिए मदद का भरोसा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, डाॅ. दयाशंकर तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, विनय राय, सतीश मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिव दत्त नारायण सिंह और संचालन अमरजीत मिश्र व लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से की। अंत में प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इसके बाद बाबा राघव दास की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सुरेश प्रसाद गुप्त, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी, अनिल प्रताप राव, नीतीश यादव, शुभम दीक्षित, सुमित त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश सिंह, राजेश राय, सूर्य प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



00


राघव रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

बाबा राघव दास की 128 वीं जयंती समारोह में समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राघव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, डाॅ. शुभ लाल, विनय राय, प्रधानाचार्य सीबी सिंह, डाॅ. हरिओम मिश्र, वाहिद अली, एसपी चंद, राम आशीष शुक्ल, रामदयाल पटेल, इंद्रासन प्रसाद संत, देवेंद्र मणि, सुरेश तिवारी, शिवनाथ सिंह आदि को राघव रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें