फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र सभी व्यक्तियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड : मयंकेश्वर शरण सिंह

Sun, 30 Jul 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज व जिला अस्पताल के अतिरिक्त 100 बेड का चिकित्सालय बनेगा। प्रत्येक ब्लाॅक में एक ऐसी लैब बनेगी, जिसमें 150 तरह की जांच निशुल्क होगी। यह कार्य आकांक्षी ब्लॉक (पिछड़ा) से प्रारंभ होगा। पुनः अन्य ब्लाॅकों में लैब स्थापित की जाएंगी। प्रदेश में आठ आकांक्षी जनपद हैं। यह कार्य तीन वर्षों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।
यह जानकारी रविवार की शाम पथिक निवास कुशीनगर में संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। फिलहाल, लक्ष्य 10 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का है। इसमें लगभग तीन करोड़ कार्ड बनाए जा चुके हैं। श्रम विभाग के 55 लाख श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। केंद्र ने इनकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शेष के लिए अभियान चलाकर कार्ड बनेगा।
विज्ञापन

कहा कि सभी जटिलताएं समाप्त करते हुए अब आधार कार्ड पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाकर इलाज के लिए मानक तय किए जाएंगे। कुशीनगर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के जीर्णोद्धार के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल का आकलन कराकर जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें