फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या के लहड़ी बाबा ने पंजाब के विक्की को दी पटखनी

Tue, 24 Oct 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्री नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति धर्मशाला छितौनी में आयोजित दंगल में जोर आमाइश करते पहलवान। संवा
विज्ञापन
पडौना। श्री नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति व धर्मशाला समिति छितौनी की तरफ से कस्बा के बौधीमाता मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित मेला में कुश्ती हुआ। इसमें 50 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिसमें अध्योध्या के लहड़ी बाबा ने पंजाब के विक्की को पटखनी दी।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय व डॉ. कमलेश वर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। सबसे पहले अयोध्या के लहड़ी बाबा व पंजाब के विक्की के बीच कुश्ती हुई। इसमें पहले ही दाव में अयोध्या के बाबा लहड़ी ने पंजाब के विक्की को चित कर दिया। इसके बाद अयोध्या के बाबा लहड़ी और नेपाल के लक्की थापा के कुश्ती हुई, जिसमें दुबारा बाबा लहड़ी ने पटखनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद जम्मू के रिजवान गनी ने राजस्थान के कलवा को, अडरौना के संदीप ने बिहार के शिवम को, देवतहा के तूफानी ने महाराजगंज के अनुपम को, नेपाल के लक्की थापा ने हरियाण के सोनू को आसमान दिखाया। इसी तरह बभनौली के सुमंत व महाराजगंज के पाथर, खजनी के उत्तम व बिहार के सिपाही और बनारस के गोपी व खजनी के संदीप यादव की कुश्ती बराबरी पर छुटी। कुश्ती में रेफरी की भूमिका महंत यादव ने किया। कुश्ती का संचालन सुबश पहलवान और कमेंट्री बजरंगी पहलवान ने किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, पहलवान संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पवन उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, निखिल उपाध्याय, प्रिंशु गुप्ता, दीपू सावर्गी, संतोष रौनियार, रामानुज मिश्रा, रितेश रौनियर, कर्मवीर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें