फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो स्वर्ण पदक विजेता को किया पुरस्कृत

Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सरगटिया करनपट्टी में दो स्वर्ण पदक जीतने पर छात्रा प्रेमशीला को सम्मानित करते
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह हुआ। इसमें चार से छह दिसंबर तक महराजगंज में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महराजगंज में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीते थे। ये सभी विजेता खिलाड़ी अब आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें कंपोजिट विद्यालय सरगटिया करनपट्टी की छात्रा प्रेमशीला ने दो स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने जूनियर स्तर बालिका के 600 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल की थी। उनके इस उपलब्धि पर विद्यालय की तरफ से ट्रैकशूट, जूता व जैकेट आदि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान बीईओ देवमुनि वर्मा, ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, धनंजय मिश्र, अमित कन्नौजिया, राजेश यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र प्रसाद गुप्त, नथुनी प्रसाद, धीर सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें