फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खो-खो की विजेता टीम को किया पुरस्कृत

Sat, 12 Oct 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के जटहां बाजार स्थित श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण इंटरमीडिएट काॅलेज परिसर में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम अब गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारम्भ जटहां बाजार थाने के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न तहसीलो के माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में तहसील खड्डा की छितौनी इंटर कॉलेज छितौनी विजेता घोषित हुई। बालिका वर्ग में तहसील खड्डा व पडरौना के मध्य मुकाबला बराबरी पर रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में तहसील पडरौना की श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी, जबकि अंडर 17 बालिका वर्ग में ज्ञानोदय इंटर कॉलेज, बेलवानिया की ने जीत दर्ज की। जनपद स्तरीय आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी अब 15 अक्तूबर को गोरखपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में क्रीड़ा शिक्षक कुमारी अमृता कुशवाहा, गोपीचंद, उपेंद्र कुशवाहा, सोनू मालिक ने निर्णायक की भूमिका में रहे। खेल प्रतियोगिता का संचालन रविंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, प्रधानाचार्य ऊदल कुमार, रामनरेश गुप्ता, आकाश कुमार सिंह, रईस अहमद, रामायण पांडेय, रमेश प्रसाद, पुरषोत्तम शुक्ला, अब्बास अंसारी, दुर्गेश मिश्रा, बुन्दल मिश्रा, अभिलाषा तिवारी, शिखा, रिंकी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें