मंसाछापर। क्षेत्र के कृपापट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार ऑपरेशन स्किल का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाध्यापक मानेंद्र तिवारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को निपुण भारत के मानक अनुसार गणित विषय में पहाड़ा, जोड़-घटाव, गुणा-भाग अंग्रेजी में तुकांत शब्द और विज्ञान विषय में गुरुत्वाकर्षण बल की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उनके पूछे गए प्रश्नों का कई छात्र-छात्राओं ने सही उत्तर दिए, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक सुरेश, श्याम नारायण, दिनेश, शिवेंद्र, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।