फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में गन्ने की औसत उपज अन्य जिलों से ज्यादा

Wed, 15 Jul 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिले में गन्ने की औसत उपज 793.68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक गन्ना उत्पादक जिलों से बेहतर है। गन्ना विकास सलाहकार ओम प्रकाश गुप्ता ने कसया के एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले के 2.14 लाख से अधिक किसानों ने चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति की। इसके बदले किसानों को 1,081 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जलवायु परिवर्तन के दौर में गन्ना किसानों के लिए आर्थिक रूप से सबसे भरोसेमंद फसल है, बशर्ते इसकी खेती वैज्ञानिक तरीके से की जाए। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने कहा कि गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, बस्ती और बलरामपुर जैसे कई जिलों की तुलना में कुशीनगर का औसत उत्पादन अधिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें