फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महदेवा गांव के पास नदी कर रही कटान, विधायक व डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
गंडक किनारे बसे महदेवा गांव के पास बंधे पर पहुंचे विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस राजलिंगम, एसपी - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
महदेवा गांव के पास नदी कर रही कटान, विधायक व डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन

- गंडक में उतार-चढ़ाव से बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीण भयभीत
- विधायक ने ग्रामीणों को विस्थापित करने के दिए निर्देश, डीएम ने जताई सहमति
खड्डा/छितौनी। गंडक नदी महदेवा क्षेत्र में लगातार कटान कर रही है। नदी की कटान से आसपास इलाके में रहने वाले ग्रामीण भयभीत हैं। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने स्थायी बंधे के निर्माण या कटान से प्रभावित ग्रामीणों को ऊंचाई वाले स्थान पर विस्थापित करने का निर्देश डीएम को दिया। डीएम ने इस पर सहमति जताते हुए तहसीलदार को पनियहवा या अन्य किसी ऊंचे स्थान पर जमीन चिह्नित करने को कहा है।
तीन दिनों से हो रही बारिश से गंडक का जलस्तर बढ़ा है। वाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़े जाने पर गंडक की कटान तेज हो जाती है। इससे खड्डा क्षेत्र में ज्यादा खतरा महदेवा गांव पर बना हुआ है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को विधायक, डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी बंधे पर पहुंचे। नदी की हालत का जायजा लेने के बाद डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की। डीएम ने सबको सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए समुचित प्रबंध करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के लिए विधायक विवेकानंद ने उन्हें ऊंचे स्थान पर विस्थापित करने का निर्देश डीएम को दिया। इस पर डीएम ने कहा कि ग्रामीण सतर्क व सुरक्षित रहें। जल्द ही सभी लोगों को ऊंचे स्थान पर विस्थापित कर दिया जाएगा। प्रभावित लोगों के लिए भोजन इत्यादि का प्रबंध भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाढ़ खंड के एक्सईएन एमके सिंह, एसडीओ मनोरंजन कुमार, खड्डा एसओ दुर्गेश सिंह, चौकी इंचार्ज राजेश गौतम, चंद्रप्रकाश तिवारी, आनंद सिंह और चंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें