गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौना-सेवरही मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग तीन बजे टेंपो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया, जबकि सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। टक्कर में टेंपो काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार टेंपो गोड़रिया से सवारी लेकर आ रहा था। इसी दौरान तमकुही रोड से आ रहा पिकअप बैकुंठपुर कोठी जाने वाले चौराहे पर टेंपो से टकरा गया। टक्कर में टेंपो चालक खैरुल्लाह (35 वर्ष) निवासी सरगटियाकरण पट्टी थाना सेवरही गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद