स्थानीय डिस्टेलरी मिल पर मजदूरों के बकाये को लेकर न्यायालय के आदेश पर नीलामी की नोटिस चस्पा की गई है। नीलामी चार नवंबर को होगी।
इससे प्राप्त धनराशि का भुगतान मजदूरों को करने के आदेश पर नायब तहसीलदार ने मील गेट पर नोटिस चस्पा की है।
नायब तहसीलदार विमलेश कुमार ने बताया की मजदूरों की मजदूरी के मद के अलावा कर्मचारियों के वेतन का बकाया है। न्यायालय से हुए आदेश में मील को नीलाम करके वेतन देने का आदेश हुआ है।
पूर्व में भी कई बार नीलामी की तिथि तय की गयी लेकिन कोई खरीदार नहीं आया। अब चार नवंबर को तिथि घोषित की गयी है।