दुदही। बीआरसी परिसर में बुधवार को मासिक बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में नामांकित छात्रों के सापेक्ष उपस्थित दर्ज कराने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीईओ डाॅ. प्रभातचंद राय ने विद्यालयों में हैंडपंपों की क्रियाशीलता, यू-डायस पोर्टल पर वेरीफिकेशन की स्थिति, 51 विद्यालयों में जीपी-ईपी-पीएफ लंबित रहने की जानकारी, दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति और समर्थ पोर्टल पर डेटा अद्यतन की चर्चा की। उन्हों ने गूगल शीट भरने, ड्राप बाक्स समाप्त करने और आधार की आवश्यकता नामांकन नहीं अपितु डीबीटी के लिए होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के साथ नामांकित छात्रों के सापेक्ष छात्रों की उपस्थित बनाए रखने के प्रति गंभीरता बरतें। इसके बाद शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा कर आतंकितयों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक को एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, एआरपी गणित धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, अरुणेंद्र कुमार राय, रामनिवास जायसवाल, बांकेबिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विद्या सिंह, ओपी सिंह, राजेश तिवारी, बालकृष्ण, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद, व्यास मिश्र, रजनीश गुप्ता, राजकुमार राय, सिद्धार्थ यादव, परमहंस गोंड, गिरीश उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश पांडेय, ममता गुप्ता, सुनीता मल्ल आदि मौजूद रहे।