फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई छात्रा के पिता की तहरीर पर की है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की एक छात्रा साइकिल से दो किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत की तरफ खींचकर ले जाने लगा। छात्रा चिल्लाने लगी। उसकी पुकार सुनकर रास्ते से जा रहे कुछ युवकों ने उसे बचाया। इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई। वह छात्रा को लेकर रामकोला थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें