फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रंजिश में महिला के सिर पर डंडे से हमला, मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 मीरा की फाइल फोटो ।संवाद
विज्ञापन
दो साल पहले जेठानी पर हमले के आरोपी के खिलाफ देवरानी ने दी थी गवाही, इसी बात पर रखता था खुन्नस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम को पट्टीदार ने पुरानी रंजिश में महिला पर कुदाल के डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। उसकी कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी पर दो साल पहले महिला की जेठानी पर हमला करने का आरोप है। देवरानी के गवाही देने पर आरोपी उससे खुन्नस रखता था। महिला के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार है।
जानकारी के अनुसार, गांव में शाम पांच बजे मीरा (35) पत्नी प्रहलाद गांव के दक्षिण स्थित रेलवे लाइन के पास बकरी चरा रही थीं। उसी समय गांव का मनोज कुदाल लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी महिला की कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने मीरा के सिर पर हमला कर दिया। गांव के दो लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों वहां से दूर जाकर खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि कुदाल के डंडे से मनोज ने पहला प्रहार मीरा के सिर पर किया तो उसने दाहिने हाथ से रोक लिया। दूसरे प्रहार को बाएं हाथ से रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी बीच हमलावर ने तीसरा प्रहार उसके सिर पर कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिरने लगी। तभी उसने चौथा प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी मनोज कुदाल लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने महिला के परिजनों को सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

...
...
कोट
दो साल पहले भी आरोपी मनोज ने मृतका की जेठानी के सिर पर कुदाल से प्रहार किया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चार्टशीट लग गई है। इस मामले में मीरा गवाह थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें