फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कब्जा दिलाने गई पुलिस और राजस्व टीम पर हमला

Thu, 15 Aug 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां गांव में कब्जा दिलाने गई पुलिस व राजस्व टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने एसओ का बिल्ला नोच दिया और एक महिला कांस्टेबल को दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद कुबेरस्थान थाने की पुलिस थाना क्षेत्र के कठकुइयां गांव में राजस्व टीम के साथ एक व्यक्ति को अतिक्रमण किए जमीन पर कब्जा दिलाने गई थी। अभी पुलिस व राजस्व टीम गांव के लोगों के साथ बातचीत कर ही रही थी कि अतिक्रमणकारी घर की महिलाएं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने से रोकने लगीं। राजस्व टीम बैकफुट पर आ गई। सूचना मिलने के बाद एसओ अजय कुमार मौर्य फोर्स लेकर गांव में पहुंचे तो महिलाएं उनसे भी उलझ गईं और वर्दी से बिल्ला नोच दिया। एसओ भी कुछ देर के लिए अवाक रह गए। वह फोर्स बुलाने की सोचते कि महिलाओं ने एक महिला कांस्टेबल को पैर में दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को बल पूर्वक वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें