फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल में मारपीट, डॉक्टर समेत 15 पर केस

Tue, 29 Oct 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। एक निजी अस्पताल में आंख की जांच कराने आये मरीज की डॉक्टर ने सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर से डिग्री पूछे जाने के बाद वह आग बबूला हो गए और मारपीट करने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मरीज ने एसपी संतोष मिश्रा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर आरोपी डॉक्टर समेत 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री निवासी अखिलेश दास गुप्ता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह आंख का इलाज करने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार के एक निजी अस्पताल में 17 अक्तूबर को गए थे। वहां पता चला कि डॉ. पंकज कुमार के पास कोई डिग्री नहीं है। डिग्री को लेकर सवाल पूछने पर डॉक्टर आग बबूला हो गए और 15 सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि सिर में गंभीर चोट से वे अचेत हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. पंकज व 15 अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें