कसया। थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया में बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही लहू लुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कसया थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार निवासी हरेंद्र पांडेय शाम को कुरमौटा मंझरिया में सरसों से तेल निकलवाने गए थे। जहां आटा चक्की के दुकान पर किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिस पर हरेंद्र पांडेय को वह लोग उग्र होकर मारने पीटने लगे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और लहू लुहान होकर गिर पड़े। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।