फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के बरई पट्टी गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के उमेश सिंह ने तहरीर में दी कि 17 जून की शाम वह अपने घर पर बैठे थे। गांव के मिंटू सिंह और अमन सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमन ने पंच से उनके चेहरे और सिर पर प्रहार कर दिया। इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की, तो कमलेश और रुपा देवी ने छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उमेश का सिर फट गया। जान बचाने के लिए पीड़ित घर में भागा, तो आरोपियों ने लामबंद होकर घर में घुसकर मारपीट की और वहां खड़ी बाइक व कुर्सियां तोड़ डालीं। एसओ धीरेंद्र राय कहा कि तहरीर के मुताबिक चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें