फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात को हाईवे की पुलिस चौकी पर पहुंचे एएसपी

Sat, 15 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। एनएच-28 के थाना और पुलिस चौकियोंं पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अफसरों की नजर है। हाईवे से होने वाले तस्करी के खेल में शामिल लोगों को ट्रेस करने के लिए पुलिस अफसर गोपनीय जानकारी जुटा रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात अचानक एएसपी अभिनव त्यागी तरायासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर और फाजिलनगर पुलिस चौकी पर पहुंचे। एएसपी को देख चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी अवाक रह गए। मातहतों को एएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एएसपी अभिनव त्यागी बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे पर बहादुरपुर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने ने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर जरुरी निर्देश दिया। उन्होंने ने बताया जांच में सभी कर्मी मौजूद रहे साथ ही निर्देश दिया गया कि कोई भी संदिग्ध गतिविधियों के ऊपर प्रभावी कार्रवाई किया जाए। कोई भी प्राइवेट व्यक्ति चौकी और थाने पर आकरण बैठा हुआ नहीं होना चाहिए। थाने और चौकियों पर आने वाले पीड़ित लोगों से पुलिसकर्मी खुद मिले और बात करें। बीच के किसी भी व्यक्ति को माध्यम न बनाए। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखे। कही से भी किसी की भूमिका संदिग्ध नहीं होनी चाहिए। किसी भी शिकायत में निष्पक्ष कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें