फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता सम्मानित

Sun, 10 Mar 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। जरूरत मंद महिलाओं की स्वास्थ्य को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। ये स्वस्थ भारत मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनको अपने कार्यों को लेकर और पारदर्शिता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहीं। वे सीएचसी परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित आशा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। जच्चा बच्चा की सुरक्षा को लेकर आशा कार्यकत्रियों के कार्य सराहनीय है। सम्मेलन में क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायत खभराभार की विंदु देवी, हरिहर नाथ की निर्मला मिश्रा व इंदरपुर की भारती देवी को अतिथियों ने सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, आनंद मिश्रा, डाॅ. उमेश चन्द्र यादव, उदयभान सिंह, आत्मा सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, आशुतोष पटेल, संदीप गौड़, राधेश्याम पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें