दुदही। सीएचसी परिसर में चल रहे आशा और संगिनियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सात दिन तक धरने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इससे नाराज आशा और संगिनियां सोमवार को आंदोलन तेज करते हुए लखनऊ के लिए कूच करेंगी। इस दौरान रीता पटेल, गीता सिंह, बबीता राय, सुनीता सिंह, शांति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।