फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पारा चढ़ते ही बिजली का फ्यूज उड़ा, 50 हजार घरों की गुल रही बत्ती

विज्ञापन
नगर के सुभाष चौक पर बिजली ठीक करते विद्युतकर्मी। संवाद
विज्ञापन
-मेन लाइन का रविंद्रनगर में ब्लास्ट हुआ इंसुलेटर डिस्क, पानी के लिए हुई परेशानी
विज्ञापन

-सुभाष चौक और जलकर में लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग,एलटी केबिल जला
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। मौसम का पारा चढ़ते ही बिजली दगा देने लगी। रामनवमी का जुलूस समाप्त होने के बाद आपूर्ति आते ही मेन लाइन में रविंद्रनगर के पास इंसुलेटर डिस्क ब्लॉस्ट हो गई। खराबी ठीक करने के बाद आधी रात को आपूर्ति बहाल हुई तो सुभाष चौक और जलकल के ट्रांसफार्मर में आग लग गई और एलटी केबल जल गई।
इससे शहरवासियों को सुबह पानी के लिए तरसना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। पडरौना उपकेंद्र से शहर के अलावा 300 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार को दोपहर तीन बजे शहर में रामनवमी का जुलूस निकला तो आपूर्ति बंद कर दी गई। रात करीब 8 बजे बिजली आपूर्ति देने के दस मिनट बाद मेन लाइन का रविंद्र नगर थाने के सामने इंसुलेटर डिस्क ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन

खराबी ठीक कर रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। एक घंटे बाद सुभाष चौक पर लगा 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई और एलटी केबल जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही टाउन फीडर बंद कर दिया गया। इसकी वजह से शहर के ओंकार वाटिका, तिलक चौक, रामकोला रोड, कठकुईयां मोड़, मुन्ना कॉलोनी, कोतवाली रोड समेत 50 हजार घरों की आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली कटौती से परेशान लोग जेई और उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन कर बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी ले रहे थे। फोन करने वाले नाराज लोग खरी खोटी सुना रहे थे। खराबी को ठीक कर करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल की गई। सुभाष चौक पर जले हुए केबल बदलने तक शहर की आपूर्ति ठप रही। शहर के ओंकार वाटिका काॅलोनी से बाबूराम सिंह ने बिजलीघर के सीयूजी नंबर पर 8.10 बजे फोन किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ आप लोग झूठ बोल रहे हैं। एक घंटे बीत गए अभी तक बिजली आपूर्ति नहीं आई।
तिलक चौक से रीना देवी 8.13 बजे फोन कर बोलीं कि पानी के लिए दिक्कत हो रही है। बच्चों को स्कूल जाना है, आप लोगों ने मजाक बना दिया है। ट्रांसफॉर्मर में आग, लोकल फाल्ट और मेन लाइन में आई खराबी के चलते 18 घंटे आपूर्ति शहर और 14 घंटे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रही। जलकल में लगे ट्रांसफाॅर्मर में सुबह 5 बजे स्पार्किंग के बाद आग लग गई।
इससे जलकल कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफाॅर्मर के पास झाड़ी में आग लग गई। कर्मचारियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

अचानक लोड पड़ने से इंसुलेटर डिस्क ब्लास्ट हुई
पडरौना बिजली उपकेंद्र पर मेन लाइन कसया से आती है। रामनवमी का जुलूस जब खत्म हुआ तो रात आठ बजे आपूर्ति चालू हुई। दस मिनट बाद लोड अधिक पड़ने पर इंसुलेटर डिस्क ब्लॉस्ट हो गई। सामान लाने और मरम्मत कराने में चार घंटे लग गए, लेकिन लोकल फाल्ट और ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
-
ग्रामीण क्षेत्र के एक साथ नहीं चल रहे फीडर
बिजली उपकेंद्र में लगे उपकरण काफी पुराने हैं। इसलिए लोड पड़ने पर अचानक बंद हो जा रहे हैं। इसकी वजह से दुदही और देहात फीडर की आपूर्ति बारी-बारी से की जा रही है। उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर भी ओवरलोड में चल रहा है। फीडरों को बदलने के लिए डिमांड उच्चाधिकारियों को पिछले साल गर्मी में ही एसडीओ के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन एक साल बाद भी पुराने फीडर नहीं बदले जा सके।
-
बिजली कटौती अभी से शुरू हो गई है। रात में बिजली कटौती से परेशानी हुई। इससे दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। अभी यह हाल है तो मई, जून में और भी बुरे हालात होंगे। बिजली निगम के जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। -धर्मनाथ केसरवानी, दुकानदार, गुदरी बाजार
-
बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या से निजात के लिए कोई इंतजाम जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं। बिजली कटौती से सुबह पानी के लिए परेशानी हुई। शाम को अगर फाल्ट हो जाए तो शिकायत के बाद भी खराबी ठीक नहीं होती है। इसमें सुधार की जरूरत है।
-जयप्रकाश मोदनवाल, गुदरी बाजार

रात को बिजली नहीं मिलने से इंवर्टर भी बैठ गया। गर्मी और मच्छरों की वजह से नींद भी पूरी नहीं हुई। सुबह पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए और गर्मी को देखते हुए बिजली व्यवस्था को ठीक रखना चाहिए।
-परशुराम शर्मा, दुकानदार, रामकोला रोड
-
-बिजली कटौती अभी से शुरू हो गई है। फाल्ट ठीक करने में घंटों लग जा रहा है। सुचारू रूप से शहर की बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी नहीं सुनते हैं। समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया तो गर्मी में परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

-गुड्डू लारी, दुकानदार, रामकोला रोड

मेन लाइन और ट्रांसफाॅर्मरों का केबल जलने के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति ठप थी। गर्मी और अधिक लोड की वजह से ऐसा हुआ थ। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल सुबह कर दिया गया। लोड अधिक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के फीडर को बारी-बारी से चलाया जा रहा है। दोनों फीडर एक साथ नहीं चल पा रहा है।
-इंद्रराज यादव, एक्सईएन, पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें