संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। एआरटीओ ने बुधवार को एनएच पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने गिट्टी लदे तीन और मोरंग लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर पटहेरवा व तमकुहीराज थाने को सुपुर्द कर दिया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि बुधवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर तीन ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक और एक मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया है। उसे सीज कर तमकुहीराज थाने और पटहेरवा थाना क्षेत्र से एक मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक को सीज कर पटहेरवा थाने को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिना सीटबेल्ट लगाए 15 कार चालक और बिना हेलमेट लगाए 25 बाइकों को चालान किया गया है।