फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलाकारों ने बांस के पतले छिलकों से बनाए हाथी-घोड़े के चित्र

Fri, 01 Dec 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के सेमरा धाम में पांच दिसंबर से आयोजित शतचंडी महायज्ञ एवं जगत गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यज्ञमंडपम में बांस से बनीं आकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश साहनी और उनके पांच साथी 551 बांसों से चार मंजिल यज्ञमंडपम का निर्माण करने में लगे हैं। यज्ञमंडप के लिए घाघी नदी के किनारे से विशेष घास भी मंगाई गई है। यज्ञमंगपम के चारों तरफ की दीवारों पर बांस की पट्टियों से बने नवग्रह, हाथी, घोड़े, बाराह, मोर, बाघ आदि धार्मिक महत्व के चित्रों को पेंट किया जा रहा है। इसकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और मंडपम निर्माण व्यवस्था के संचालक महेंद्र दुबे ने बताया कि चार दिसंबर को कलश यात्रा के पूर्व यज्ञमंडपम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
00
स्पेशल इंटेलिजेंस, यातायात निरीक्षक ने किया कथास्थल का निरीक्षण
पडरौना। बृहस्पतिवार को स्पेशल इंटेलिजेंस, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट, जनपद यातायात निरीक्षक, स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने कथास्थल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। टीम ने आयोजक मंडल से जुड़े अनिल निर्मल, प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, अनिल प्रजापति आदि से कथामंच, पार्किंग, वीआईपी गैलरी और मंच तक लोगों के आने और डी-एरिया की जानकारी ली। जगतगुरु रामभद्राचार्य के लिए सोहंग में हैपी शुक्ल के घर पर बनाए जा रहे विश्रामस्थल को देखा। अधिकारियों ने पशुपति शुक्ला, रणजीत सिंह, अक्षयबर शुक्ल से कई जानकारी लेते हुए पूरे आवास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें