फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(कुशीनगर)। 25 हजार रुपये के एक इनामी अपराधी को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंगस्टर में वांछित था। गिरफ्तार राजकुमार गुप्ता देवरिया कोतवाली क्षेत्र की रौनियार गली का निवासी है। इसे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एसपी विनोद कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इस अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई महेंद्र यादव, एसआई रीतेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, संजय कुमार, जुगेश शर्मा, अजय तिवारी, विवेक यादव, राजदीप ओझा, वंदना खरवार, श्वेता गुप्ता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें