फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धमका रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 21 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव के बकुलहवा टोला में मंगलवार को एक युवक दूसरे को असलहा लेकर दिनदहाड़े धमकाने लगा। इससे वहां दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ लोगों ने साहस का परिचय देते हुए उस युवक काे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे शांतिभंग के अंदेशा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजा बाबू नाम का युवक मामूली विवाद के बाद असलहा लेकर लोगों को धमका रहा था। किसी ने इसका फोटो खींच लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी कई ऐसी वारदात हुई है, जिसमें किसी रा मोबाइल तो किसी की साइकिल या रुपये आदि छीन चुका है। पकड़े गए युवक को पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशा में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक को पकड़कर थाने लाया गया। उसके पास असलहा नहीं था। प्लास्टिक का एयरगन था। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें