फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात किलो के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/तरयासुजान। पुलिस ने सोमवार की देर रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दनियाड़ी बाजार के पास गिरफ्तार किया। कार में पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने सात किलो 800 ग्राम चरस बरामद किया।
विज्ञापन

तरयासुजान के थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि तरयासुजान पुलिस व स्वाॅट टीम के प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला ने बदमाश को गिरफ्तार किया। वह मुजफ्फरनगर जिले के तिवाती थाना क्षेत्र के गांव बगरा गांव का निवासी है। उसका नाम शाह आलम उर्फ़ धोनी है। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में पशुक्रूरता, एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

तमकुहीराज संवाद के अनुसार एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से चरस की खेप गोरखपुर ले जा रहा था, जहां अवैध नशे के बाजार में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फोरलेन से पटहेरवा से कसया की ओर तेजी से बढ़ रहा था। फोरलेन पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। कुछ दूर पहले ही वह वाहन मोड़कर पुन: तमकुहीराज की ओर लौटने लगा। तमकुहीराज पहुंचने के बाद किसी को शक न हो, इसलिए वह कस्बे के तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग पर आगे बढ़ने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें