फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीडीयू स्वर्ण पदक सूची में अर्पिता शामिल, राज्यपाल के हाथों मिलेगा मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर विश्वविद्यालय स्तर पर बनी स्वर्ण पदक की सूची में बोदरवार बाजार स्थित भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज ने लगातार दूसरे वर्ष अपना स्थान बनाया है। महाविद्यालय के एमए गृह विज्ञान की छात्रा अर्पिता सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक पाकर स्वर्ण पदक की सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है। उसे विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी। अर्पिता को मिली इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक अखिलेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, मेनका सिंह, कीर्ति सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें