पटहेरवा। कस्बे के नवजीवन इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अरजीत शर्मा 89.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तमन्ना खातून 88.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय और शांभवी द्विवेदी 87.16 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में तीसरे स्थान पर रहीं। इनके उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आर बी राम सहित शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। अभिभावकों ने मिठाई खिलाई कर हौंसला बढ़ाया और प्रसन्नता जाहिर की। संवाद