फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराध्य इंजीनियर और रॉन बनना चाहते हैं डॉक्टर

Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
आईसीएसई के दसवीं के टॉपर अराध्य पाठक को मिठाई खिलाकर बधाई देती मांत निवेदिता पाठक। संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सीआईएससीई के 10वीं के टॉपर अराध्य आगे चलकर इंजीनियर और 12वीं के टॉपर रॉन थामस डॉक्टर बनना चाहते हैं। इन मेधावियों ने इसकी तैयारी भी अभी से शुरू कर दी है। सीआईएससीई के 10वीं के टॉपर अराध्य पाठक के पिता प्रवीण कुमार पाठक व्यवसायी और मां निवेदिता पाठक गृहिणी हैं। अराध्य ने बताया कि वे आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं की पढ़ाई के दौरान प्रतिदिन छह से सात घंटे तक पढ़ाई की। यदि किसी विषय में नंबर कम आया तो माता पिता ने उन्हें हौसला देकर आगे बेहतर करने की सीख दी। इसका परिणाम दसवीं की परीक्षा में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि वे हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

इंटर के टॉपर रॉन थॉमस ने बताया कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। उनके मां जैविनी सजी और पिता जीमांस सीएन सेंट थेरेसस स्कूल में ही शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। मानसिक तनाव होने पर टीवी देखकर मनोरंजन कर लेते हैं।

आईसीएसई के दसवीं के टॉपर अराध्य पाठक को मिठाई खिलाकर बधाई देती मांत निवेदिता पाठक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें