फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कचहरी-उधना एक्सप्रेस के दो फेरों को मिली मंजूरी

Sun, 19 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 नवंबर और 26 नवंबर को कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की मिली स्वीकृति
विज्ञापन



तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने 20 से 26 नवंबर के बीच कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर दो फेरा के लिए छपरा कचहरी-उधना एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिली है। यह ट्रेन 20 व 24 नवंबर को छपरा कचहरी से उधना तक और 22 व 26 नवंबर को उधना से छपरा कचहरी तक चलेगी।
छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूजा स्पेशल 05177/05178 छपरा कचहरी-उधना एक्सप्रेस ट्रेन को दो फेरे चलाने की मंजूरी दी है। रेलवे की तरफ से जारी किए गए समय सारिणी के अनुसार 05177 छपरा कचहरी एक्सप्रेस 20 व 24 नवंबर को रात 8 बजे से चलकर रात 11 बजे तमकुहीरोड, 11:30 बजे पडरौना, 11:55 बजे कप्तानगंज और 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद यह ट्रेन गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, आगरा कैंट, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा होते हुए शाम 4 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में 05178 ट्रेन 22 व 26 नवंबर को उधना सुबह 6 बजे से चलकर बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गोंडा के रास्ते रात 8:35 गोरखपुर, 09:48 कप्तानगंज, 10:25 बजे पडरौना, 11:05 बजे तमकुहीरोड, 12 बजे थावे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद गोपालगंज, रतनसराय, दिघवा दिगौली, मशरख होते हुए दोपहर 2:10 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी। इसके पहले छपरा नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को तीन फेरे के लिए चलाने की मंजूरी पूर्वोत्तर रेलवे ने दी थी। इसका संचालन जारी है। इस रूट पर छपरा कचहरी से उधना तक के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने पर क्षेत्र के श्रीदयाल मिश्र, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा, अभिषेक मिश्र, दुर्गेश मद्धेशिया, संजय राय आदि ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से छठ पर घर आने वाले अथवा घर से पुन: बाहर जाने में सहूलियत मिलेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें