फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवनिर्मित पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के खिरकिया में बने पुल के एक तरफ का एप्रोच क्षतिग्रस्त होकर धंसने लगा है। इससे राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिन बाद एप्रोच का क्षतिग्रस्त होना निर्माण में बरती गई सावधानी और गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस पुल के रास्ते दिन भर भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। लोगों का कहना है कि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इस संंबंध में पीडब्ल्यूडी के एई सुवेदार यादव ने बताया कि पुल का एप्रोच धंसा नही है। पुल निर्माण के दौरान हुई मिट्टी की भराई हुई थी जो बारिश की वजह से मिट्टी धंस गया है। एक से दो दिन में ही उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें