नियुक्ति पत्र देते अतिथि। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से लखनऊ में आयोजित मुख्य सेविकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इसके बाद जिले के 30 मुख्य सेविकाओं में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। देश में आधी आबादी महिलाओं की है। जगह-जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समूहों के माध्यम से शिक्षक भर्ती व पुलिस भर्ती सहित अन्य माध्यमों से महिलाओं के उत्थान का कार्य किया जा रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति रुझान के लिए किट का वितरण किया जाएगा। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पीडी पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।