पडरौना। आगामी 26 जनवरी को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वालों, कृषि, बागवानी आदि में उच्च स्तर के प्रदर्शन करने के अलावा शिक्षा, पारंपरिक संस्कृत शिक्षा, कौशलीकरण समेत अन्य सामाजिक क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। इसके लिए 28 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। संवाद