फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि उपकरण अनुदान के लिए 14 तक करें आवेदन

Sun, 03 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कृषि उपकरणों पर अनुदान के लिए 14 दिसंबर तक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था को समाप्त करके प्राप्त बुकिंग में से ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर और छोटे स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने के लिए 14 दिसंबर तक आवेदन की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय दर्शन पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें