पडरौना। कृषि उपकरण के लिए चार मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृषि भवन हरका से प्राप्त की जा सकती है। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण के लिए चार मार्च तक आवेदन कर स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक अतिंद्र सिंह ने दी।