फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पांच फरवरी तक करें आवेदन’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पांच फरवरी तक करें आवेदन’
विज्ञापन

पडरौना। कुम्हारों व माटीकला के कामगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। इच्छुक कामगार विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तन बनाने, मूर्ति बनाने और बेचने के लिए 50 हजार से 10 लाख तक रुपये तक ऋण किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंकों से ले सकते हैं। यह जानकारी जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बैंक से ऋण लेने वाले लाभार्थियों को पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होता है। ऋण स्वीकृति के बाद लाभार्थी के खाते में पूंजीगत मद पर 25 प्रतिशत अनुदान विभाग से देय होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्वरोजगार के लिए इच्छुक लाभार्थी पांच फरवरी तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय ग्राम नरकटिया बुजुर्ग सपहां रोड कसया में जमा कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें