पडरौना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग/कला वर्ग की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 नवंबर तक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा विद्यालय में आकर ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म विद्यालय में आकर जमा कर सकते हैं या विद्यालय के email jnvkushinagaradmissiongmail.com पर भी प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी कुशीनगर के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले आवेदन के पात्र होंगे। विज्ञान वर्ग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञान विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा गणित के लिए भी कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।