पकवा इनार (कुशीनगर)। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में जिले भर की महिला मोर्चा की पदाधिकारी व महिलाओं का हुजूम था। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि हर घर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभ पहुंचाया है। महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी को बढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। मोदी ने प्रदेश को उत्तम बनाया है। अब अपराधियों में भय का माहौल है। कल्याण कारी योजनाओं को गिनाया। अंत में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए हामी भरवाई। सांसद विजय दूबे ने कहा कि लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देनी होगी। देश के उत्थान व विकास के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। मतदान में हिस्सा लेकर स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में भूमिका निभाएं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद पत्नी रंजना दूबे, चेयरमैन किरन जायसवाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की की जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पांडेय व संचालन जिला महामंत्री रुपम सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, विंध्यवासिनी मिश्रा, गुंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।