फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लूट के मामले में एसपी से गुहार

Fri, 15 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली गांव में अपने परिवार की महिलाओं के साथ 2.80 लाख रुपये के गहने लूटे जाने का आरोप लगाने वाले शख्स ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाई। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली निवासी किशुनदेव चौबे उर्फ सरल चौबे के पुत्र वरुण चौबे ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि घर में दो युवक बर्तन साफ करने का सामान बेचने के लिए मंगलवार को पहुंचे। घर में केवल महिलाएं ही मौजूद थी। उन्होंने सामान खरीदने से इंकार कर दिया। उनका आरोप था कि आरोपी असलहे के बल पर करीब 2.80 लाख के सोने के गहने लूटकर भाग गए। वरुण चौबे ने ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध को पकड़ पुलिस को सौंपा। संदिग्ध से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैंग के सात सदस्यों को सेवरही स्थित एक धर्मशाला से हिरासत में लिया। उन्होंने लूट के मामले में तहरीर सौंपकर तरयासुजान पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन इंस्पेक्टर ने उनसे तहरीर बदलने का दबाव बनाया। आरोप है कि इंकार किया तो साथ में मौजूद उनके रिश्तेदार पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित थाने से लौट गया। आरोप है कि पीड़ित पर थाने के सिपाहियों और बिचौलियों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके अलावा एडीजी जोन को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें