तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के ईओ और चेयरमैन ने शनिवार को रात में रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख चौक चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में रात गुजारने वाले निराश्रित लोगों को रैन बसेरा में जाने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि रैन बसेरा में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया है।
शनिवार को रात में सेवरही नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनिया जायसवाल और ईओ रवि पटेल ने सभासदों के साथ रेलवे स्टेशन, रामजानकी मंदिर, मालगोदाम चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, चनरी चौराहा, आजाद चौक सहित अन्य प्रमुख चौक चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव के इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कड़ाके की ठंड में कोई खुले में न सोए। रैन बसेरा में ठंड से बचाव के साथ रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद पप्पू जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, आलोक जायसवाल, अजय गुप्ता, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट