फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लखनऊ में आयोजित संकल्प दिवस को सफल बनाने की अपील

Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इसमें 13 जनवरी को लखनऊ में आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

चौरीचौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने कहा कि पहले की अपेक्षा निषाद समाज के लोगों की ताकत बढ़ी है। 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में पार्टी की तरफ से संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की सफलता पार्टी और निषाद समाज की दिशा तय करेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जयसिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष संतोष निषाद, श्रीराम निषाद, वकील निषाद, टार्जन निषाद, प्रमोद निषाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ध्रुव निषाद, रामाजी निषाद, मुकेश निषाद, अर्जुन निषाद, अरविंद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें