फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम से लगाई दो सप्ताह से लापता पति की तलाश की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समउर बाजार। बंगलोर से चला युवक दो सप्ताह बाद भी अपने घर नहीं पहुंचा है। परेशान परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। पत्नी ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर पति की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार बुजुर्ग के टोला कटहरी बाग निवासी सरिता देवी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। इसमें कहा कि पति राजू सिंह कर्नाटक के शहर बंगलोर में काम करते हैं। दिवाली पर वे घर आने के लिए नौ नवंबर को बंगलोर से निकले, लेकिन दो सप्ताह बाद भी वे घर नहीं पहुंचे हैं। उनकी लगातार तलाश की जा रही है। कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति की तलाश कराने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें