फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील

Mon, 30 Sep 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दशहरा का त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। त्योहारों पर खलल डालने वाले शराराती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसलिए सभी लोगों साथ शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
इस दौरान एसआई वरुण संकृतय, नवीस अहमद, देवीलाल यादव, अनिल प्रजापति, ग्राम प्रधान नवी रसूल, विकास सिंह, सुनील शर्मा, राज नारायण दुबे, कालिका सिंह, कनैहा गुप्ता, सिद्धांत पांडेय, डाॅ. रजा हुसैन, लड्डू मद्धेशिया, शोभी यादव, गुल्ली प्रसाद, मधुसूदन यादव, मोहसिन रजा, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

तमकुहीरोड। सेवरही थाने में शांति कमेटी की बैठक हुई। दुर्गा पूजा का त्योहार और मूर्ति विसर्जन सौहार्द पूर्वक मनाने पर चर्चा हुई। इसमें खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने कहा कि दुर्गा पूजन आस्था व उल्लास का प्रतीक है। इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में सेवरही के एसएचओ श्रीप्रकाश राय ने आयोजकों से जानकारी ली। इस दौरान वैश्य समाज के प्रांतीय मंत्री अमरनाथ गुप्ता, पप्पू जायसवाल, विश्वनाथ प्रसाद उर्फ मंत्रीजी, डा. महातम प्रसाद, लव जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, सुमित रौनियार, प्रमोद मद्धेशिया, बृजेश जायसवाल, दिनेश वर्मा, शुकदेव रौनियार, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव, यूनिक केशरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कसया। थाना परिसर में रविवार काे पीस कमेटी की बैठक में पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसडीएम परितोष मिश्रा ने कहा की पूर्व की भांति ही आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जाएगा। सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि दुर्गा पांडाल सार्वजनिक स्थानों पर न रखे, सड़कें प्रभावित न हो, पांडाल में नंगे तार नहीं होने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे सभी पांडाल में लगाना जरूरी है। सभी मूर्तियों एवं अन्य गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि त्योहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें