रामकोला। कस्बा के शहीद स्मारक चौक पर रविवार को दृष्टि फाउंडेशन की तरफ से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। बाइक चालकों में हेलमेट वितरित कर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने कहा की दुर्घटना कभी भी बताकर नहीं होती है। इस लिए घर के पास भले ही जाना हो, बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय थोड़ी भी असावधानी हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। जागरूकता कार्यक्रम को डाॅ. सीबी तिवारी, जकाउलाह कुरैशी, मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मनोज तुल्यस्यान, सत्यपाल गोविंद राव, महेंद्र गौंड़, बुनेला गुप्ता, मुन्ना सिंह, चंद्रहाश सिंह, आलोक गुप्ता, सोनी केडिया आदि मौजूद रहे।