कैनन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को अवरवां स्थित कैनन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला और वैष्णवी आई क्लिनिक की तरफ से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 छात्र-छात्राओं की आंखों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गईं। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं को आई फ्लू से बचाव और इलाज़ के उपाय भी बताए।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम 100 मिलियन स्माइल्स नारी गरिमा का साझा संकल्प है। सामाजिक सरोकार से जुड़े विविध कार्यक्रम कराकर अमर उजाला फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह प्रशंसनीय कार्य है। ऐसे आयोजनों से गरीब व असहाय लोगों को मदद मिलती है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना तिवारी ने कहा कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को प्रदूषण युक्त वातावरण से दूर रहने की आदत डालनी पड़ेगी। इस समय आई फ्लू से बचाव रखने की जरूरत है। कुछ सावधानियां रखकर इस संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। शिविर में कई छात्र आई फ्लू से संक्रमित मिले। जिनकी जांच कर दवा और उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अब समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। अपराजिता अभियान समाज को नई दिशा देने वाला है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
नेत्र परीक्षण शिविर की प्रशंसा
नेत्र परीक्षण में आई काजल यादव ने कहा कि नेत्र जांच शिविर की जानकारी अमर उजाला में छपी खबर से हुई। आंखों की जांच हुई है और दवा भी मिली और जानकारी भी। मैं बहुत खुश हूं।
रितिमा ने कहा आंखों की जांच के लिए इस समय शिविर लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। क्याेंकि इस समय आई फ्लू की वजह से लोगों को इसके बारे में जानकारी की जरूरत है।
गरिमा पासवान ने कहा कि नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ मिला है। कम दिखाई दे रहा था। जांच से बीमारी का पता चल गया है। जरूरी सलाह मिली है। इलाज करा कर इसे ठीक करने में सहयोग मिलेगा।
रानी बारी ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास लोगों के लिए मददगार साबित हुआ है। क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिला है।
नेत्र परीक्षण शिविर में इन लोगों का रहा सहयोग
सूर्य प्रताप सिंह, विशाल राही, चंद्रमणि सिंह, मंदीप कुमार, स्नेहा त्रिपाठी, रजनी सिंह, कंचनलता, अमीषा पटेल, अर्चिता, रितिका मिश्रा, उड़नदेवी आदि मौजूद थे।