फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 90 बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी ड्रॉप

Fri, 03 Jul 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के लालाछपरा गांव के भटवलिया टोले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 90 बच्चों पोलियोरोधी खुराक पिलाई। न्यू पीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ.संतोष कुमार नायक ने बताया कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय से पर दवा पिलाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के हर बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिला रही है,ताकि अभियान से कोई बच्चा इस दो बूंद जिंदगी से वंचित न रहें। इसके अलावा विभाग की तरफ से बस स्टेशनों,चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इसके तहत पल्स पोलियो अभियान की टीम ने 90 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तीसरे दिन वृहस्पतिवार को टीम ने भटवलिया और स्थानीय बाजार में घर घर जाकर 90 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, एएनएम शैल कुमारी, सुगंधा देवी, बलराम राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें