किसान विरोधी चला रहे आंदोलन : कामेश्वर
16 प्रतिशत गन्ना मूल्य बकाए का भुगतान शीघ्र
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। भाजपा की ओर से तमकुही विकास खंड के सभागार में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे। रविवार आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह पहली बार है कि सरकार गन्ने मूल्य का 84 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। शेष 16 प्रतिशत बकाए का भुगतान मिल शुरू होने से पहले कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को विजय दुबे, प्रेमचंद मिश्र, गोपेश्वर तिवारी, प्रहलाद केशरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपेंद्र बंधु, डॉ. पीके राय, विजय राय, वशिष्ठ राय, अजय राय, केशव पांडेय, सुनील मिश्र, धनंजय राय, राधेश्याम पांडेय, मानसिंह चौहान, विनोद सिंह, विजय तुलस्यान, विनय तिवारी आदि मौजूद थे।