फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के जवाहर नगर निवासी तीन युवक बीते आठ मार्च की रात बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें विजय रौनियार की इलाज के दौरान रविवार की देर शाम मौत हो गई। इसके पहले दुर्घटना में घायल दुर्गा रौनियार की मौत नौ मार्च की रात में हो चुकी थी।
विज्ञापन

कस्बा के जवाहर नगर निवासी दुर्गा रौनियार (43), विजय रौनियार (30) और धीरज जायसवाल (35) बीते आठ मार्च की रात करीब 11 बजे बाइक से कहीं से आ रहे थे। अभी वह ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क पर बने ब्रेकर से उछल कर एक खंभे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें घायल दुर्गा रौनियार को मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नौ मार्च की रात में उनकी मौत हो गई। शेष घायल दोनों युवकों का इलाज गोरखपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही रविवार की शाम विजय की मौत हो गई। सोमवार को विजय का शव सेवरही लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार सेवरही स्थित बांसी नदी के तट पर शिवाघाट पर किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, निवर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, रमेश ब्याहुत, बासदेव रौनियार, डॉ. बाबूलाल गुप्ता, मिंटू रौनियार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें